April 18, 2026 8:53 am

चैत्र नवरात्र विशेष: बुंदेलखंड के सिद्धपीठ रानगिर में तीन प्रहर में तीन रूप बदलती हैं मां हरसिद्धी

3 किवदंतियां प्रचलित- यहां गिरी थी माता की रान, रामजी ने काटा वनवास, रावण ने की थी तपस्या

सागर। बुंदेलखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रानगिर में चैत्र नवरात्र मेला लगा है। मां हरसिद्धि की ख्याति दूर दूर तक फैली है। दिन में तीन प्रहर में मां तीन रूप में दर्शन देती हैं। सूर्य की प्रथम किरणों के समय मां बाल रूप में दर्शन देती हैं तो दोपहर बाद युवा रूप एवं शाम का वृद्ध रूप दर्शन देती हैं। मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर तक के श्रद्धालु रानगिर आते हैं और मां के दरबार में मनौती मांगते है। कहा जाता है कि सच्चे मन से मां हरसिद्धि से जाे भी मनाेकामना की जाती है वह पूरी हाेती है। पौराणिक कथा के अनुसार माता सती ने योगबल से अपना शरीर त्याग दिया था। भगवान शंकर ने सती के शव को लेकर तांडव किया। जहां-जहां भी अंग गिरे वे सिद्ध क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं। सती की रान एवं दांत के अंश यहां गिरे तो यह स्थान सिद्ध क्षेत्र रानगिर एवं गौरी दांत नाम से विख्यात हुअा। यह भी कहा जाता है कि इस क्षेत्र की पहाड़ी कंदराओं में रावण ने घोर तपस्या की थी। इस कारण इसका नाम रावणगिरी हुआ और कालांतर में परिवर्तित हाेकर सूक्ष्म नाम रानगिर पड़ा। वैसे इस सिद्ध क्षेत्र के संबंध में कई किवदंतियां प्रचलन में हैं। कहा जाता है कि इस स्थान पर भगवान राम के वनवास काल में चरण कमल पड़े थे। इसी से नाम रामगिर पड़ा अाैर यह परिवर्तित हाेकर रानगिर कहलाने लगा।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें