April 18, 2026 6:04 am

अंबेडकर वार्ड में बन रहे “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का किया निरीक्षण

सागर, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने शनिवार को अंबेडकर वार्ड स्थित धर्म श्री क्षेत्र में निर्माणाधीन सैनी माली समाज के “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया और संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की।

विधायक श्री जैन ने बताया कि उनके प्रयासों से शहर के लगभग सभी वार्डों में विभिन्न समाजों के महापुरुषों के नाम पर लगभग 40 लाख रुपए की लागत से मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि समाज के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसी क्रम में सैनी माली समाज के लिए “मां ज्योतिबा फुले” मंगल भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और लगभग एक माह के भीतर यह मंगल भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके पूर्ण होने के बाद समाज के लोगों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा।

विधायक श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि मां ज्योतिबा फुले ने समाज सुधार और विशेष रूप से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया था। उन्होंने महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा और अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए। इस अवसर पर इंजीनियर गोविंद प्रजापति और समाज के अनेक पदाधिकारी और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें