October 17, 2026 4:25 am

जहरीली शराब के नेटवर्क का खुलासा: दिल्ली से ड्रमाें में केमिकल, ग्वालियर से बाॅटल व पैकिंग सामग्री मंगाकर बनाते थे सागर गाेल्ड का नकली ब्रांड 

सागर। पुलिस ने बंडा जहरीली शराब कांड के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सागर गोल्ड की नकली अमानक शराब का निर्माण कर विक्रय करने वाले अन्तराज्यीय संगठित गिरोह को पकड़ा है। 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस सागर लाई है। पुलिस ने नकली शराब की बोतल बनाने में प्रयुक्त डाई मशीन, बोतल के ढक्कन सील करने वाली मशीन, 4 डाई मशीन, 11050 खाली बोतल, 250 प्लास्टिक की बोतल बनाने वाले कैप्सूल, शराब की बोतल को सील करने वाली मशीन जब्त की है।

एसपी अनुराग सुजानिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि बंडा क्षेत्र के कुछ गांवों में शराब के सेवन से लोगों की मृत्यु हो गई है। मामले में थाना बंडा और थाना विनायका में अपराध पंजीबद्व किया गया। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी रवि लखेरा ने पूछताछ में बताया था कि उसने मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर, उसके साथी आशीष साहू को नकली शराब बनाकर शराब ठेके की आड़ में माल खपाने की योजना बनाई थी। एसपी के अनुसार आरोपी चन्दू राजा उर्फ चन्द्रभान ने पूछताछ में बताया था कि वह पिछले काफी समय से शराब ठेकेदारों के संपर्क में था, जिसके कारण उसने विनायका स्थित मदिरा शराब के लाइसेंसी ठेकेदार सिद्वार्थ कुशवाहा के साथ पार्टनरशिप की। वहीं दूसरी तरफ अवैध शराब के तस्करी में पूर्व से संलिप्त लाइसेंसी ठेकेदार मनीष उर्फ यशवंत ठाकुर निवासी बंडा से संपर्क होने और क्षेत्र में वर्चस्व होने के कारण बरेठी मदिरा शराब दुकान में भी अघोषित रूप से पार्टनरशिप की थी। ताकि अवैध शराब के विक्रय का काम लाइसेंसी दुकान के माध्यम से आसानी किया जा सकता है।

मुरैना से सामान लेकर बंडा पहुंची थी शिवहरे की टीम

ग्राम छापरी निवासी शिवांजय राजपूत और उसका दोस्त रोहित पटेल निवासी पिपरिया थाना गढाकोटा पूर्व से दिनेश शिवहरे निवासी मुरैना के संपर्क में थे। शिवांजय और रोहित ने चंदू राजा को नकली अमानक शराब बनाने का आइडिया दिया था। जिसके कारण चंदू राजा ने दिनेश शिवहरे और उसकी टीम को ग्राम ततरवारा में नकली शराब बनाने के लिए सहमति दी थी। ताकि अधिक लाभ अर्जित किया जा सके। इस योजना को पूर्ण करने के लिए दिनेश शिवहरे बंडा आया। जहां पर मनीष लोधी उसका पार्टनर आशीष साहू, शिवांजय राजपूत, रोहित पटेल मिलकर ग्राम ततरवारा में नकली शराब बनाने को लेकर सहमत हुए। दिनेश शिवहरे ने अपने सहयोगी से ग्वालियर स्थित ट्रांसपोर्ट के माध्यम से शराब की बोतल के रेपर प्लास्टिक की बोरी में सागर पहुंचाए थे। दिनेश शिवहरे अपने साथियों के साथ अपनी कार से अपने छोटे भाई छोटू उर्फ ललित शिवहरे, देवेंद्र उर्फ देवा जाटव, विक्रम जाटव, टिन्कू जाटव, लल्ला जाटव, दीपक शर्मा, सागर जाटव सभी निवासी मुरैना के साथ बंडा आया। दिनेश शिवहरे ने एक वाहन में नकली शराब बनाने का सामान जिसमें खाली बोतल, ढक्कन, शराब पैक करने वाले पुठ्ठे के कार्टून, ढक्कन पैक करने वाली मशीन बुलवाई थी, जिसे चंदू राजा ने अपने घर मे रखा था। शराब बनाने में प्रयुक्त लिक्विड सागर में ट्रांसपोर्ट से आया था। जिसे शिवांजय और बलवंत ने अपनी गाड़ी से पायलेटिंग कर पिकअप को ततरवारा लेकर पहुचाया था।

माैताें के पहले शिवहरे व जाटव बीमार हुए ताे दबा दिया मामला

पुलिस के अनुसार दिनेश शिवहरे व इसके साथियों ने ग्राम ततरवारा में चंदू राजा के घर पर नकली अमानक शराब बनाई थी। उक्त शराब की पेटियां चंदू राजा ने अपने सहयोगियों के माध्यम लाइसेंसी दुकान की आड़ में ततरवारा गांव के आसपास के गांव नौराज, गूगरा, छापरी, जगथर, बमूराभेड़ा, पाटन एवं आसपास के गांवों के कमीशनदारों को बेची थी। इसी नकली अमानक शराब के सेवन से आरोपी दिनेश शिवहरे और साथी देवा उर्फ देवेन्द्र जाटव गंभीर हालात हुई थी। दिनेश शिवहरे की हालात खराब होने पर बंसल हास्पिटल में भर्ती कराया। अगले दिन हालत बिगड़ने पर आरोपियों को समझ में आ गया था कि जो शराब बनाई गई है, वह अमानक है। उनका काम उजागर न हो, इसलिए उन्होने गंभीर हालात मे दिनेश शिवहरे को बंसल अस्पताल से अपनी रिक्स पर डिस्चार्ज कराकर मुरैना रवाना कर दिया था। जिसकी रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी। देवा उर्फ देवेन्द्र जाटव को आखों से दिखना बंद हो गया था।

52 में से 37 आरोपी गिरफ्तार हुए

आईजी इरशाद वली, डीआईजी शशींद चौहान, एसपी अनुराग सुजानिया ने एडिशनल एसपी बीना जयवीर सिंह भदोरिया, एडिशनल एसपी सागर नरेंद्र सोलंकी को तत्काल टीमें गठित कर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि दाे एफआईआर में अब तक कुल 52 नामजद अाराेपी बनाए गए हैं। इनमें से 37 अाराेपियाें की गिरफ्तारी हाे चुकी है। इनमें ललित उर्फ छोटू शिवहरे उम्र 36 मुरैना, विक्रम जाटव उम्र 27 वर्ष मुरैना, टिन्कू उर्फ सुरेन्द्र उचोडिया जाटव 30 वर्ष मुरैना राजकुमार उर्फ लल्ला जाटव मुरैना, राजू सेंगर 48 वर्ष ग्वालियर, पंकज राय 41 वर्ष निवासी ग्वालियर, आरएन केमिकल फर्म के मालिक व संचालक अनुपम गिरी निवासी धीरज बिहार कराला नई दिल्ली, रोहित पटेल निवासी ग्राम पिपरिया थाना गढाकोटा भी शामिल हैं।

बाॅम्बे ब्रांड की बाॅटल बनाने वाली डाई भी मिली

पट्टीदार प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब की बोतल बनाने की डाई मशीन, एक प्लेन प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल बनाने की डाई मशीन, सात नाईलोन के सफेद बोरे, जिसमें 11,050 प्लास्टिक की 180 एमएल वाली खाली बोतल,एक बाॅम्बे लिखी हुई प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल बनाने की डाई मशीन,एक प्लेन प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल बनाने की डाई मशीन,250 प्लास्टिक की बोतल बनाने के कैप्सूल (कच्ची साम्रगी), 900 प्लास्टिक की 180 एमएल वाली शराब बोतल तथा शराब की बोतल को सीेल करने वाली मशीन जब्त की है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें