April 18, 2026 6:03 am

सीताराम रसोई व पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बीएमसी काे दो फोटोथेरेपी मशीन दीं, नवजात काे पीलिया से बचाने में मिलेगी मदद

सागर। शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय, सागर के ओपीडी स्थित बाल्य एवं शिशु रोग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा नवजात शिशुओं के उपचार हेतु दो फोटोथेरेपी मशीनें एवं दो एसएनसीयू उपकरण भेंट किए गए। इन उपकरणों से नवजात शिशुओं को पीलिया (जॉन्डिस) से बचाने में मदद मिलेगी। सीताराम रसोई परिवार की ओर से समाजसेवी इंजीनियर प्रकाश चौबे व पेट्राेल पंप एसाेसिएशन के अालाेक अग्रवाल ने बताया कि संस्था के विकास के लिए बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं सीताराम रसोई परिवार पहले भी सहयोग करते रहे हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे। भविष्य में एक वेंटिलेटर भी देने का प्रयास है। बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि किसी भी सरकारी चिकित्सा संस्थान के उत्थान में सरकार के साथ-साथ समाज की भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने सीताराम रसोई परिवार एवं बुंदेलखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इनके सहयोग से शासकीय बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ होंगी। सीताराम रसाेई समिति व पेट्रोल पंप एसोसिएशन से दिलीप मुखारिया, राजेश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सौरभ रंधेलिया, मनोज वर्मा, आदर्श ज्योतिषी, संजीव चौरसिया, राजीव चौरसिया एवं दाऊ मामा के अलावा अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, बाल्य एवं शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष जैन, डॉ. रूपा अग्रवाल, डॉ.अजीत आनंद असाटी, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, डॉ रविकांत अर्जरिया, डॉ. सर्वेश जैन, डॉ. सुशील गौर, डॉ. शीला जैन, डॉ. संजय प्रसाद, डॉ. मनीष जैन व डॉ. अंकित जैन अादि माैजूद थे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें