April 18, 2026 6:02 am

*ग्राम ढाना में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ, दिया जल संरक्षण का संदेश*

सागर, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सागर के सेक्टर ढाना अंतर्गत नवांकुर संस्था विधा विजय एजुकेशन सोसल वेल्फेयर सोसायटी द्वारा ग्राम ढाना में मानस मंदिर चौराहे के पास जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया,विकासखंड समन्वयक जय सिंह ठाकुर एवं ग्राम सरपंच सुरेन्द्र तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य में विधिवत पूजन-अर्चन कर जल मंदिर का उद्घाटन किया गया l

संभाग समन्वयक दिनेश उमरैया ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों का पूजन, साफ-सफाई, गहरीकरण, सामूहिक श्रमदान, रैली एवं संगोष्ठियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विकासखंड समन्वयक जय सिंह ने कहा कि आगामी समय में अभियान के विभिन्न चरणों के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता विकसित होगी। आयोजन के समापन पर सभी ने सामूहिक सहभागिता से ग्राम में जल स्तर बढ़ाने के लिए जल संरक्षण का संकल्प लिया l आयोजन का संचालन ग्राम विकास प्रसफुटन समिति के अध्यक्ष चैन सिंह ठाकुर ने किया l

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक गौरव सिंह राजपूत, सचिव राममिलन तिवारी, आशीष गर्ग, राजेंद्र सिंह, एमएस डब्लू छात्र, समिति पदाधिकारी एवं ग्राम के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे l

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें