सागर/सानौधा। शनिवार की सुबह चनाटोरिया टोल प्लाजा के पास हृदयविदारक घटना सामने आई है। सुबह करीब 5 बजे एक कार धू-धू कर जल उठी। कार में सवार गढ़ाकोटा के प्रतिष्ठित डॉक्टर नीलेश पटेल की पत्नी सीमा जिंदा जल गई। जानकारी के अनुसार गढ़ाकोटा के डॉ. नीलेश पटेल अपनी पत्नी का इलाज कराने सागर आ रहे थे। तभी अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार में गैस किट लगी होने की बात सामने आ रही है।
कार ने देखते ही देखते आग के गोले का रूप ले लिया। हादसे के बाद कार में सवार डॉक्टर नीलेश और दो अन्य लोग तो सुरक्षित बाहर निकल आए। उनकी पत्नी कार के अंदर ही फंसी रह गईं। जब तक बचाव की कोशिश की जाती, आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना में किसी साजिश की भी चर्चा है। मृतका की परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की।
Post Views: 244












