सागर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। कक्षा दसवीं का सागर जिले का परीक्षा परिणाम 76% रहा जो कि विगत वर्ष की तुलना में 5% से अधिक है। इसी प्रकार कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 77% रहा। कक्षा दसवीं में सागर की 16 छात्र छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया।

पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 498 नंबर वाले दो स्टूडेंट (बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता) हैं। तीसरे नंबर पर शहडोल के योगेंद्र सिंह परमार रहे।
सात ने 497 और 12 ने 496 नंबर हासिल किए हैं। 17 को 495 अंक मिले। 342 स्टूडेंट्स के नंबर 490 से 494 के बीच हैं।
हाई स्कूल परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच हुई थी। इसमें कुल 8 लाख 97 हजार 61 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 7 लाख 87 हजार 733 नियमित और 1 लाख 9 हजार 328 प्राइवेट परीक्षार्थी थे।
एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है।












