May 23, 2026 12:57 am

नीट का पेपर लीक करके छात्रों के भविष्य से खिलवाड़-कोठारी 

सागर। NSUI जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाकर NEET पेपर लीक मामले का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

अक्षत कोठारी ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि NTA परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा टूट रहा है।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने “छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद” और “NTA जवाब दो” जैसे नारे लगाए। NSUI कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रसून पटेल, उपाध्यक्ष पुण्य प्रताप पटेल, शाश्वत जैन, नील ठाकुर, ऋषि शुक्ला, अभय राठौर, आलोक सोनी, जतिन गौड, वैभव धुरिया, शिवम निरंजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें