April 18, 2026 9:02 am

डाॅक्टर का खाैफनाक अाॅपरेशन: गला दबाकर पत्नी की हत्या के बाद नई कार में जला दिया शव ताकि ये हादसा लगे

सागर। चनाटोरिया के पास कार अाग लगने से महिला की माैत काेई हादसा नहीं बल्कि एक सुनियाेजित ढंग से की गई हत्या है। वारदात का मास्टर माइंड महिला का पति बीएएमएस डाॅक्टर नीलेश पटेल निकला। उसने पहले पत्नी सीमा का घर पर गला दबाकर मार डाला। फिर इसे हादसा बताने के लिए साजिश की। उसी ने टाेल नाके से कुछ दूरी पर कार में अाग लगा दी थी। साथ अाए दाे कर्मचारियाें काे उसने डरा धमकाकर चुप रहने काे कहा था। जिससे वे शांत रहे। बाद में जब पुलिस ने उनसे कड़ी पूछताछ की ताे वारदात का खुलासा हुअा।

 

शनिवार सुबह चलती कार में आग लगने से 34 वर्षीय सीमा पटेल की मौत हो गई थी। कार से उसका कंकाल मिला था। पति से पूछताछ की गई ताे उसने पुलिस काे बताया कि सीएनजी कार का एक्सीडेंट हाे गया था। इसके बाद उसमें अाग लग गई। एडिशनल एसपी लाेकेश सिन्हा ने साेमवार काे वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि डॉ. नीलेश ने ही ज्वलनशील पदार्थ डालकर कार में आग लगाई थी। इसके पहले उसका घर पर गला दबाया था। फाेरेंसिक जांच रिपाेर्ट अाैर माेबाइल में मिले कुछ फाेटाे के अाधार पर जब अाराेपी से पूछताछ की गई ताे उसने अपराध कबूल कर लिया है डॉक्टर के साथ अाए रामकृष्ण और शुभम ने भी डाॅक्टर द्वारा कार में अाग लगाए जाने की बात स्वीकार की है। सानाैधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर व उनकी टीम मामले की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि डाॅक्टर का किसी दूसरी लड़की से बातचीत हाेती थी। जिससे पति-पत्नी में अाए दिन झगड़ा हाेता था।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें