अपराध संवाददाता, राजदार न्यूज। सागर के नए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने मंगलवार काे पदभार संभालने के बाद पुलिस कंट्राेल रूम में जनसुनवाई की। इस दाैरान उन्हाेंने लाेगाें की समस्याएं सुनीं। अपराध से जुड़े मामले में उन्हाेंने तत्काल थाना प्रभारियाें काे कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दाैरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं उनसे मिलीं। उन्हाेंने भराेसा दिलाया कि मैं अापकी हरसंभव मदद करूंगा। एसपी सुजानिया 2014 बैच के अाईपीएस अधिकारी हैं। वे संभाग में पहले टीकमगढ़ एसपी रह चुके हैं। प्राेबेशनरी पीरियड में सागर के सुरखी थाना प्रभारी रहे। सुजानिया फील्ड पर काम करना पसंद करते हैं। जिले में अपराधाें की राेकथाम के लिए वे जल्द क्राइम मीटिंग बुलाकर थाना प्रभारियाें काे मार्गदर्शन देंगे।
Post Views: 207












