सागर। भगवान परशुराम के प्रकटाेत्सव पर ब्राह्मण समाज ने विशाल चल समारोह निकाला। विप्र बंधु भगवान परशुराम का शस्त्र फरसा लेकर निकले। शाेभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यालय गौर मूर्ति के पास शहर के कांग्रेसियाें ने स्वागत किया। प्रमुख रूप से पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचाैरी, कांग्रेस से लाेकसभा प्रत्याशी रहे चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला, अमित रामजी दुबे, मुकुल पुराेहित,अनिल तिवारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, चक्रेश सिंघई, संदीप सबलोक, सिंटू कटारे, पप्पू गुप्ता, राहुल चौबे, कमलेश तिवारी, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार, साजिद राइन, जितेंद्र रोहण, अनिल दक्ष, गोपाल प्रजापति, श्रीदास रैकवार, इंद्रभूषण तिवारी अादि ने शाेभायात्रा का स्वागत किया। पीली पगड़ी पहनकर निकले विप्र बंधुअाें ने सामाजिक एकता का संदेश दिया ताे वहीं शाेभायात्रा में शामिल कलाकार ने हैरतअंगेज प्रस्तुतियां दीं।












