भगवान परशुराम प्रकटोत्सव: विप्र समाज ने निकाली वाहन रैली, केसरिया रंग में रंगा शहर

सागर। भगवान परशुराम प्रकट उत्सव की पूर्व संध्या पर सागर में ब्राह्मण समाज ने रविवार शाम वाहन रैली निकाली। रैली कालीचरण चौराहे से शुरू हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर देवालय सदर पहुंची। रैली में भगवान परशुराम की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। भगवान परशुराम हाथ में फरसा लेकर चले। रैली में अन्य झांकियां शामिल रहीं। रैली में शामिल पुरुष पीली और महिलाएं केसरिया पगड़ी में नजर आईं। रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और गौरक्षा का संदेश दिया गया।
केसरिया ध्वज के साथ तिरंगा भी लहराया। शहर के मकरोनिया, तिली, सदर, बड़ा बाजार और गोपालगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों से वाहन की टोलियां शामिल हुईं।
रैली का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अमित राम जी दुबे, अनिल तिवारी, अजय दुबे, सुखदेव मिश्रा, इंजीनियर प्रकाश चौबे, गोलू रिछारिया, श्याम तिवारी, भरत तिवारी,पप्पू तिवारी, समेत बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें