सागर। शीतला सप्तमी पर प्रजापति समाज की आराध्य देवी श्री यादे माता स्मरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा नीलकंठेश्वर मंदिर इतवारी वार्ड से निकाली गई। जिसमें काफी बड़ी संख्या में समाज के महिला- पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में घोड़ा बग्गी, बैंड पार्टी, डीजे के साथ महिलाएं सिर पर कलश रखकर शोभायात्रा के साथ-साथ चल रही थीं। मूर्तिकार और संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रजापति ने शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार माना और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।
गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा शहर की मुख्य मार्गों से निकली। बग्गी में मां यादें की मनमोहक प्रतिमा सजाई गई थी। शोभायत्रा में शहर के मकरोनिया,गोपालगंज, इतवारी, काकागंज, पंतनगर, राजीव नगर, संत कबीर वार्ड आदि स्थानों से समाज के लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। शोभा यात्रा में राजा , हेमंत, दीपक, डब्बू, पवन, अभय, मुकेश, आशीष, अभिषेक, कपिल प्रजापति,गणेश प्रसाद दक्ष, गौरी शंकर दक्ष, उमेश दक्ष, राजकुमार, योगेश ,सोनू,राजू , पुरुषोत्तम, विनोद, जुगल प्रजापति, राजेश प्रजापति, सीताराम प्रजापति, कैलाश प्रजापति एवं अधिक संख्या में प्रजापति समाज के लोग शामिल हुए।













