April 18, 2026 9:08 am

सानौधा में उपद्रव: तोड़फोड़, घर-दुकान में आग लगाई, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

विजय निरंकारी सागर

सानौधा में समुदाय विशेष के युवक द्वारा लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के बाद बवाल हो गया। शनिवार सुबह भीड़ ने एक घर और दुकान में आग लगा दी। उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ भी की। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर संदीप जीआर और पुलिस अधीक्षक विकास साहवाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

सुबह उपद्रव की सूचना पर सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ उग्र हो गई। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के थानों का पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया का कहना है कि गांव की एक युवती को वर्ग विशेष का युवक अपने साथ ले गया, जिसको लेकर विवाद हुआ है। आरोपी आपराधिक प्रवृति का है। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा और जिलेभर की पुलिस मौके पर है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें