December 23, 2025 2:39 am

1 दिसंबर से प्रदेश में गीता जयंती उत्सव, हर जनपद पंचायत में वृंदावन ग्राम व गीता भवन बनेगा-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने बंडा में 50.65 करोड़ रुपए के 16 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…. ये घोषणाएं की
1-लांच नदी परियोजना की स्वीकृति
2-शाहगढ़ में सिविल अस्पताल बनेगा
3-बण्डा में स्टेडियम, पोस्टमार्टम हाउस
4-चकेरी, विनायका में बनेगा स्कूल भवन
पॉलिटिकल रिपोर्टर राजदार, सागर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी गीता जयंती उत्सव मनाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जा रहे हैं। सभी जिलों के प्रत्येक जनपद पंचायत में वृंदावन ग्राम एवं गीता भवन बनाए जाएंगे।
बंडा में रविवार को मुख्यमंत्री ने 50.65 करोड़ रुपए के 16 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने सागर जिले की बहुप्रतीक्षित लांच नदी परियोजना की स्वीकृति की घोषणा की वहीं मुख्यमंत्री ने शाहगढ़ में सिविल अस्पताल बनाने, बण्डा में सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम, सिविल अस्पताल बण्डा में पोस्टमार्टम हाउस बनाने, बण्डा क्षेत्र में राखसी, चकेरी, विनायका में भवन विहीन स्कूलों के लिए भवन बनाने की घोषणा की।
खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा
यादव ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुन्देलखंड के हर खेत को पानी मिलेगा। इससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह अपने खेतों को किसी भी स्थिति में बेचने का प्रयास नही करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में पशुपालन के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गौशाला खोलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समारोह को प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्त सरंक्षण मंत्री गोविन्द्र सिंह राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा है कि बुन्देलखंड क्षेत्र खनिज संपदा का भण्डार है, बुन्देलखंड में निवेश का अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बण्डा अग्रणी क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। सांसद राहुल सिंह लोधी एवं विधायक वीरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया।
शहीद राजेश यादव और क्रिकेटर क्रांति के पिता को किया सम्मानित
समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा बंडा तहसील के ग्राम क्वायला के शहीद राजेश यादव के पिता को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने बण्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत लिधौरा की मूल निवासी क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता को भी सम्मानित किया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें