September 1, 2026 12:55 pm

कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान: एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘रुस्तम जी पुरस्कार’

सागर। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी रणनीतिक सूझबूझ, अनुशासित कार्यशैली और अपराधियों पर कड़े प्रहार के लिए पहचाने जाने वाले एक काबिल और जांबाज पुलिस अधिकारी को प्रदेश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक के लिए चुना गया है। सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) लाेकेश कुमार सिन्हा को वर्ष 2024 के प्रतिष्ठित “रुस्तम जी पुरस्कार” से नवाजा जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस घोषणा के बाद से ही पूरे पुलिस महकमे और सागर जिले में हर्ष का माहौल है। इस गौरवपूर्ण सम्मान के तहत सिन्हा को 50 हजार रुपए की नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में सुलझे कई अंधे कत्ल अाैर अापराधिक मामले

“रुस्तम जी पुरस्कार” मध्य प्रदेश पुलिस का वह प्रतिष्ठित सम्मान है, जो केवल उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने पुलिसिंग के ढर्रे को बदलकर उसमें नए नवाचार किए हों और जिनका नेतृत्व अनुकरणीय रहा हो। लोकेश कुमार सिन्हा का चयन उनकी विशिष्ट कार्यप्रणाली के कारण हुआ है। सिन्हा को उनके सेवाकाल में जटिल और संवेदनशील आपराधिक मामलों को बेहद कम समय में सुलझाने और अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जाना जाता है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों और कानून-व्यवस्था के संकट के समय उनके द्वारा जमीन पर उतरकर की गई प्लानिंग और त्वरित फैसलों ने हमेशा शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद की है। एक पुलिस अधिकारी के रूप में उनकी सबसे बड़ी खूबी जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम करना रही है। उन्होंने हमेशा आम जनमानस की शिकायतों का संवेदनशीलता से निराकरण करवाया है। वर्तमान में सागर ASP के रूप में उनके मार्गदर्शन में जिले की पुलिसिंग व्यवस्था अधिक मजबूत, मुस्तैद और तकनीकी रूप से सक्षम हुई है, जिससे संवेदनशील मामलों के प्रभावी निराकरण में तेजी आई है। सिन्हा की इस बड़ी कामयाबी पर एसपी अनुराग सुजानिया सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों ने बधाई दी है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें