शाहपुर में कई दिनों से चल रहा था उत्पात, युवक की हत्या के बाद भीड़ ने शराब दुकान को आग लगाई

शाहपुर/सागर। शाहपुर में शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान शाहपुर निवासी नीरज प्रजापति के रूप में हुई। उसकी पीट पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर दो युवकों को पीटने का आरोप है इनमें से एक की मौत हो गई। हत्या के बाद भीड़ ने शाहपुर में चक्काजाम कर दिया। शराब दुकान में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत को लेकर लोगों में रोष था। गुस्साए लोगों ने सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार नीरज प्रजापति शुक्रवार रात अपने साथी सूरज के साथ गढ़ाकोटा की ओर लाइट का सामान लेने निकले थे। बताया जा रहा है कि देर रात रास्ते में बोलेरो वाहन से आए 8-10 लोगों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों से जमकर मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बेहोश होने तक मारा गया। शनिवार सुबह बरेठा बाबा की घाटी के पास सड़क किनारे नीरज बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन के अनुसार शराब का ठेका चालू होने के साथ ही कई दिनों से गाड़ियों का काफिला निकालकर यहां लोगों से मारपीट की जा रही थी। इसकी सूचना शाहपुर चौकी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें