चीतों के पहले आए नए मेहमान…मां बनी बाघिन-एन 6,गुफा के अंदर-बाहर अठखेलियां कर रहे 4 शावक

रहली, सागर। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों के पहले चार और नए मेहमान नजर आए हैं। साेमवार की सुबह गुफा के बाहर बाघिन-एन 6 के साथ चार शावक देखे गए। एक साल पहले इसी बाघिन को पेंच टाइगर रिजर्व से रेस्क्यू करके यहां लाया गया था। बाघिन व शावक स्वस्थ हैं। मां अपने चारों बच्चों का पूरा ख्याल रख रही है। शावक कभी मां के साथ तो कभी अंदर गुफा में जाकर अठखेलियां कर रहे हैं। निगरानी के लिए अासपास ट्रैकर कैमरे लगाए हैं। चार शावकाें के जन्म के साथ टाइगर रिजर्व में बाघाें की संख्या 30 तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. रजनीश सिंह ने बताया कि पेंच से लाई गई इस बाघिन ने पहली बार बच्चाें काे जन्म दिया है। बाघिन व शावकाें की निगरानी बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें