पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लागू करने मुख्यमंत्री से मिले श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष

सागर। नरयावली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला सागर के अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने भेंट की। पत्रकारों से जुड़े हुए विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर ज्ञापन दिया एवं पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। आगामी समय में सागर में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन के संबंध में निमंत्रण पत्र प्रदान किया एवं पत्रकारों पर मानमाने तरीके से पुलिस प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए अपराधिक मामलों पर शीघ्र अति शीघ्र जांच करके खत्म करने की मांग की। पत्रकार भवन, पत्रकार कॉलोनी व पत्रकारों की बीमा राशि निःशुल्क हो जैसे पत्रकारों के हितकारी मुद्दों पर ध्यान दिया जाए ऐसा निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष कश्यप के ज्ञापन पर विचार करके तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकार साथी मौजूद थे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें