April 18, 2026 7:41 am

गल्ला व्यापारी के मुनीम से 14 लाख की लूट का खुलासा, वारदात के बाद नेपाल जाकर छिप गए थे बदमाश

-एक आरोपी उसी दिन गिरफ्तार, शेष फरार आरोपी भी दबोचे गए

-मोतीनगर पुलिस की तत्परता से 10.40 लाख नगद व मोटरसाइकिल बरामद

सागर। खुरई रोड कृषि उपज मंडी के बाहर गला व्यापारी के मुनीम की आंखों में मिर्ची झोंककर 14 लाख रुपए लूटकर भागे बदमाशों को पुलिस ने नेपाल से पकड़ा है। उनसे पूछता चल रही है। जिले में हुई लूट की और भी वारदातों के खुलने की उम्मीद है।

15 दिसंबर को थाना मोतीनगर को सूचना प्राप्त हुई थी कि मोलाली पुल, खुरई रोड पर एक व्यक्ति के साथ अज्ञात बदमाश आंखों में मिर्ची डालकर मारपीट करते हुए 14 लाख रुपये नगद लूटकर भाग गए। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पंकज केसरवानी उम्र 53 वर्ष, निवासी जवाहरगंज वार्ड की रिपोर्ट पर 3 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने वारदात के दिन तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त किया तथा फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध भूपेन्द्र पिता स्व. भवानी सिंह राजपूत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बम्होरी रेंगुवा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथियों धर्मेन्द्र ठाकुर एवं कुलदीप दांगी के साथ मिलकर लूट स्वीकार करने पर भूपेन्द्र राजपूत को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने लगातार तलाश-पतारसी की गई। टीम द्वारा दिल्ली, नेपाल सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने शेष फरार आरोपी धर्मेन्द्र ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सेमरा कला सिहोरा, थाना राहतगढ़, कुलदीप पिता राजेन्द्र सिंह दांगी, उम्र 23 वर्ष, निवासी पिपरिया बिलहरा, थाना सुरखी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट की गई राशि में से दस लाख चालीस हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आगे की पूछताछ जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के शातिर बदमाश हैं, जिनके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। मोतीनगर थाना प्रभारी राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक ललित बेदी,उप निरीक्षक जय सिंह,उप निरीक्षक गौरव गुप्ता,प्रआर दिनेश यादव,प्रआर बीरेन्द्र शर्मा,प्रआर नदीम शेख,आरक्षक पवन आदि शामिल थे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें