April 18, 2026 7:42 am

औद्योगिक क्षेत्र में आग: प्लास्टिक टंकियों से आग ने लिया भीषण रूप, सुबह 4 बजे पाया काबू

सागर। औद्योगिक क्षेत्र चनाटोरिया स्थित कबाड़ा फैक्ट्री में लगी आग पर 8 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार तड़के 4 बजे काबू पाया गया। आग बुझाने में 15 से ज्यादा दमकलों का पानी लगा। आज से कबाड़ में रखी प्लास्टिक टंकी और अन्य सामान जलकर खाक हो गया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगना बताई जा रही है। आग देख फैक्ट्री का चौकीदार बेहोश हो गया था।

सेना और आसपास की फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी

कलेक्टर संदीप जीआर ने बताया कि आग की सूचना प्राप्त होते ही एसडीएम अदिति यादव, तहसीलदार, सीएमओ, मकरोनिया को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करते हुए मकरोनिया नगर पालिका, नगर निगम सागर, शाहपुर ,गढ़ाकोटा,कर्रापुर ,सेना,रहली ,खुरई मालथोन ,बरोदियाकलां ,बांदरी की फायर ब्रिगेड सहित अन्य जगह की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिन्होंने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि नगर निगम सागर की तीन,कर्रापुर की एक ,सेना की एक,गढ़ाकोटा ,रहली ,खुरई मालथोन ,बरोदियाकलां ,बांदरी की फायर लॉरी ने आग पर काबू पाया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें