April 18, 2026 10:36 am

थम गई मृदंग की थाप… पद्मश्री रामसहाय पांडेय का निधन, बुंदेली लोक नृत्य राई को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

सागर। बुंदेलखंड के लोकनृत्य राई को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री रामसहाय पांडेय का 93 साल की आयु में मंगलवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 2 साल से अस्वस्थ चल रहे थे। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बुंदेली लोक नृत्य कला को जीवंत बनाए रखा, 3 साल पहले मिला था पद्मश्री

रामसहाय पांडेय को मृदंग की थाप पर राई नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति के लिए जाना जाता रहा है। उन्हें वर्ष 2022 में भारत सरकार ने बुंदेली लोकनृत्य कला को जीवंत रखने और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।
तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। पद्मश्री पांडेय का स्वास्थ्य जानने के लिए सोमवार को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, भाजपा नेता अभिषेक भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन पहुंचे थे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें