April 18, 2026 9:11 am

सागर से समुंदर तक… जबलपुर-कटनी के सटोरिए मुंबई से खिला रहे थे क्रिकेट सट्टा, मोतीनगर पुलिस के हत्थे चढ़े सटोरिए ने खोले राज

 

 

सागर

आईपीएल क्रिकेट सट्टा सागर से समुंदर तक.

माेतीनगर पुलिस ने क्रिकेट सटाेरियाें की अंतर्राज्यीय गैंग पकड़ी है। जबलपुर व कटनी के सटाेरिए मुंबई में बैठकर सागर और आसपास क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। मोती नगर पुलिस के हफ्ते चले सिंधी कॉलोनी के एक सटोरिए से पुलिस को लिंक मिली। इसके बाद मोतीनगर पुलिस की एक विशेष टीम सागर से समंदर किनारे तक पहुंची। जहां से जबलपुर और कटनी के सटोरिए लाए गए। इन सटोरियों से लाखाें के सट्टा का हिसाब मिला है। इनसे 15 एटीएम, 9 चेक व 8 माेबाइल व 3 पासबुक जब्त किए गए हैं।
माेतीनगर थाना प्रभारी जसवंत राजपूत ने बताया कि अाईपीएल क्रिकेट के सटाेरियाें की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। इसी बीच मुखबिर के बताए स्थान राहतगढ बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति काे मोबाइल पर क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश सेजवानी उम्र 24 साल निवासी सिन्धी कैंप सागर का होना बताया। वह क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहा था। उसे धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने गिराेह के अन्य लाेगाें के नाम बताए। इनमें पीयूष अहूजा उम्र 21 साल निवासी हनुमान ताल जबलपुर, तुषार नागदेव उम्र 21 साल निवासी सिंधी कैंप माधवनगर जिला कटनी, राहुल पिता देवानी उम्र 24 साल निवासी सिंधी कैंप माधवनगर कटनी, साहिल बाघवानी उम्र 21 साल निवासी सिंधी कैंप माधवनगर कटनी, अंश गोधवानी उम्र 18 साल निवासी सिंधी कैंप माधवनगर कटनी, विशाल बाघवानी उम्र 26 साल निवासी सिंधी कैंप माधवनगर वार्ड, दिनेश उम्र 22 साल निवासी सिंधी कैंप माधवनगर कटनी, शाद पिता शहजाद खान उम्र 20 साल निवासी नरेला 13 कैंट दिल्ली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। उनके कब्जे से 8 मोबाइल, 9 चेक बुक, 3 पासबुक, 15 एटीएम से लाखों का हिसाब-किताब मिला। इस पूरी कार्रवाई में माेतीनगर थाना प्रभारी राजपूत के अलावा एएसअाई साेहन मरावी, प्रधान अारक्षक जानकी रमण मिश्रा, नदीम शेख, पवन सिंह, चंदन बिल्थरे आदि शामिल थे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें