October 15, 2025 12:23 pm

आईजी हिमानी खन्ना को राष्ट्रपति पदक: नेतृत्व क्षमता, अदम्य साहस,अनुशासन और संवेदनशीलता को मिला सम्मान

 

2006 बैच की IPS अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक खन्ना को “विशिष्ट सेवा के लिए भोपाल में मुख्यमंत्री ने दिया राष्ट्रपति पुलिस पदक  

– सागर में कलेक्टर संदीप जीआर ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल की मौजूदगी में फहराया तिरंगा

सागर। सागर पुलिस और समूचे सागर जोन के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि सागर जोन की पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना को विशिष्ट सेवा के लिए भारत सरकार के सर्वोच्च पुलिस सम्मान “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना को यह प्रतिष्ठित पदक लगाकर सम्मानित किया।

श्रीमती हिमानी खन्ना, 2006 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश पुलिस में पुलिस मुख्यालय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दी है और पुलिस अधीक्षक (SP), उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी सेवा अवधि के दौरान नेतृत्व क्षमता, अदम्य साहस, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशीलता का अद्भुत संगम देखने को मिला है। उनके नेतृत्व में पुलिस बल ने अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और जनसंपर्क में कई उल्लेखनीय सफसफलताएं प्राप्त  की हैं।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, मित्रों एवं परिजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। साथ ही उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) सागर-छतरपुर, सागर जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह और निवाड़ी के सभी पुलिस अधीक्षक (SP) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और इसे सागर जोन के लिए गर्व का क्षण बताया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि यह सागर जोन पुलिस की मेहनत, प्रतिबद्धता और जनसेवा के उच्च मानकों का भी परिचायक है। सागर पुलिस परिवार को उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व है और यह सम्मान सभी पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें