October 14, 2025 3:24 pm

बजट सम्म्मेलन: कांग्रेस के विराेध के बाद बैकफुट पर निगम परिषद, नहीं बढ़ाया जलकर, सीवर के 100 रुपए माह लगेंगे

सागर। नगर निगम परिषद के साधारण सभा के सम्मेलन में शनिवार काे बजट पर चर्चा हुई। कांग्रेस के विराेध के बाद निगम परिषद काे जलवृद्धि का प्रस्ताव वापस लेना पड़ा। सीवर का 100 रुपए महीना चार्ज तय किया गया है। अभी शहर में जलकर 150 रुपए प्रतिमाह व एससी के लिए 75 रुपए प्रतिमाह है। जिसे बढ़ाकर 263.37 रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव रखा गया था। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव और कांग्रेस के पार्षदों ने जलकर बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचाैरी ने नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस पार्षदाें के साथ जलकर वृद्धि पर विराेध दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। सभापति व निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने जलकर का प्रस्ताव को अगली बैठक में रखने की बात कही। शहर विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता तिवारी व निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, वरिष्ठ पार्षद नरेश यादव, साेमेश जड़िया के अलावा एमअाईसी सदस्य, पार्षद, अधिकारी अाैर कर्मचारी शामिल हुए। सम्मेलन में सबसे पहले बजट पेश किया गया, जिस पर चर्चा की गई। सीवर प्राेजेक्ट के संचालन के लिए 200 रुपए प्रतिमाह और 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर 100 रुपए प्रतिमाह चार्ज पर सहमति बन गई है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें