सागर। बंडा में हुए जहरीली शराबकांड में पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बड़ा एक्शन लिया है। शराबकांड के बाद एसपी ने बंडा थाना व गूगरा चौकी में पदस्थ एसआई, मुंशी से लेकर 40 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है। हटाए गए पुलिस कर्मियों की जगह नए पुलिसकर्मियों को मौका दिया गया है। मामले में बंडा एसडीओपी, थाना प्रभारी और गूगरा चौकी प्रभारी को पहले ही हटाया जा चुका है।
पुलिसिंग में कसावट लाने की दृष्टि से बंडा थाना में पदस्थ एसआई मुन्ना लाल धुर्वे, आदिल खान समेत 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है।शराबकांड के बाद पूर्व थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा व एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि को हटा दिया गया था। निरीक्षक आनंद सिंह को बंडा थाने की कमान सौंपी गई है। लाइन से एसआई रामू प्रजापति, शिवम दुबे, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को बंडा थाने भेजा गया है।
Post Views: 38












