पूर्व अध्यक्ष लखन राठाैर के पुत्र िजतेंद्र सचिव अाैर नई व्यवस्था के तहत अारती जैन संघ की पहली महिला काेषाध्यक्ष

सागर। सागर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणाम शनिवार काे घाेषित हुए। अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे अन्नी चाैथी बार निर्वाचित हुए हैं। उनका यह पांचवा चुनाव था। उनके विराेधियाें ने चुनाव के पहले प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष ताैर पर उन पर खूब निशाने साधे, लेकिन सीधे मुकाबले में अधिवक्ता संजय द्विवेदी काे उन्हाेंने 7 वाेटाें से हरा दिया। दुबे की जीत के अब कई मायने निकाले जा रहे हैं। वकीलाें काे उनकी कार्यशैली सबसे ज्यादा पसंद अाई। जीत के साथ ही उन्हाेंने वकीलाें के हित में काम करने के दावाें की झड़ी लगा दी। बाेले अाज से ही म्यूजिक हाल चालू कराएंगे। वकीलाें के हेल्थ इंश्याेरेंस के लिए भी वे प्रतिबद्ध हैं। सचिव पद पर पूर्व अध्यक्ष लखन राठाैर के पुत्र िजतेंद्र राठाैर चुनाव जीते हैं। वहीं पहली बार महिला काेषाध्यक्ष पद पर अारती जैन विजय घाेषित की गईं। अन्य पदाें में सहसचिव महिला- एनी गाेस्वामी, सह सचिव पुरुष-अरविंद नेमा, महिला उपाध्यक्ष रश्मि तनेजा जीत गईं हैं।












