September 1, 2026 1:33 pm

बीना में चल रही थी हथियार बनाने की फैक्ट्री

-1 देशी कट्टा, 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल एवं 3 जिंदा कारतूस सहित हथियार निर्माण की सामग्री बरामद

सागर। बीना में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। कैंट पुलिस ने एक अवैध कट्टा सहित आरोपी को पकड़ा। उससे पूछताछ में सप्लायर और अवैध हथियार बनाने वालों की जानकारी लगी। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के मार्गदर्शन में एडिशनल एसपी बीना जयवीर सिंह भदौरिया और एडिशनल एसपी सिटी नरेंद्र सोलंकी ने बीना और कैंट थाने की पुलिस टीम बनाकर दबिश दी। तीन आरोपियों से हथियार और कट्टा पिस्टल बनाने का सामान मिला है।

पुलिस अधीक्षक सुजानिया द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने वाले, अवैध हथियारों का उपयोग कर दहशत फैलाने वाले तथा कानून-व्यवस्था एवं आम शांति को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में थाना कैंट पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों एवं अवैध हथियारों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही थी।

एडिशनल एसपी भदौरिया और सोलंकी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कजलीवन मैदान के पास एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा एवं कारतूस लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके से अनुज सेन, उम्र 24 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुरा वार्ड, थाना कोतवाली।‌आरोपी अनुज सेन से पूछताछ करने पर देशी कट्टा साहिल अहिरवार उम्र 24 वर्ष, निवासी भीम वार्ड, बीना से मिलना बताया। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम द्वारा साहिल अहिरवार के निवास पर दबिश दी। साहिल अहिरवार के कब्जे से 1 नग .38 बोर की देशी रिवाल्वर एवं 1 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया। साथ ही उसके पास से अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण एवं सामग्री बरामद की गई। बरामद सामग्री में ड्रिल मशीन, पेंचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, 3 कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी एवं लोहे की पत्तियां सहित अन्य सामग्री शामिल है।

आरोपी साहिल अहिरवार से पूछताछ में उसने एक देशी पिस्टल सूरज अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी आवासीय कॉलोनी, थाना मोतीनगर को देना बताया। पुलिस टीम द्वारा सूरज अहिरवार की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 नग .32 बोर की देशी पिस्टल एवं 01 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस प्रकार थाना कैंट पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने, निर्माण करने एवं सप्लाई से जुड़े 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 अवैध हथियार, 03 जिंदा कारतूस तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।

जब्त सामग्री- 1 नग .315 बोर का देशी कट्टा एवं 01 नग .315 बोर का जिंदा कारतूस। 1 नग .38 बोर की देशी रिवाल्वर एवं 01 नग .38 बोर का जिंदा कारतूस। 1 नग .32 बोर की देशी पिस्टल एवं 01 नग .32 बोर का जिंदा कारतूस।अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण एवं सामग्री, जिसमें ड्रिल मशीन, पेचकस, पाना, हथौड़ा, लोहे की रॉड, पाइप, स्प्रिंग, 03 कटी हुई नाल, स्क्रू, लकड़ी के गुटके, स्प्रिंग लॉक, कैंची, रापी एवं लोहे की पत्तियां आदि शामिल हैं।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें