September 1, 2026 1:33 pm

एसपी सुजानिया ने संगीन अपराधों की समीक्षा शुरू की तो परिणाम आने लगे…

एक तरफा प्रेम में नर्स की गोली मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चचेरे भाई ने उपलब्ध कराई थी पिस्टल

सागर। जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने चार महीने बाद जबलपुर के मुड़िया गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। साथ ही हथियार उपलब्ध कराने वाले उसके चचेरे भाई को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया।

4 फरवरी की रात शाहगढ़ अस्पताल के बाहर आरोपी सुशील चढ़ार ने गोली मारकर नर्स दीपशिखा की हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि आरोपी मृतका से एकतरफा प्रेम करता था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। दीपशिखा द्वारा इंकार किए जाने के बाद उसने चचेरे भाई सौरभ चढ़ार से मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस अधीक्षक सुजानिया और एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के नेतृत्व में शाहगढ़ पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी सुजानिया ने बताया कि जांच में आरोपी की पहचान सुशील चढ़ार निवासी मुड़िया, पनागर (जबलपुर) के रूप में हुई। आरोपी और मृतका आपस में रिश्तेदार थे। जांच में सामने आया कि सुशील दीपशिखा से एकतरफा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। हालांकि रिश्तेदारी के कारण दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।
इसी दौरान दीपशिखा की नौकरी शाहगढ़ में लग गई। इसके बावजूद सुशील लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। जब दीपशिखा ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने शाहगढ़ पहुंचकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी सौरभ ने पिस्टल उपलब्ध कराई थी। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने मुखबिर पर तंत्र सक्रिय किया था। सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर आने वाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे मंगलवार शाम आरोपी को दबोच लिया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें