सागर। मुख्यमंत्री की विशेष निधि अंतर्गत लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से शहर में अत्याधुनिक ऑडिटोरियमों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से एक प्रमुख निर्माणाधीन ऑडिटोरियम तिली चौराहा क्षेत्र में लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है।

नगर निगम के उपायुक्त श्री एस.एस. बघेल, कार्यपालन यंत्री श्री जितेंद्र गुप्ता एवं सहायक यंत्री श्री संजय तिवारी ई-रिक्शा से निर्माणाधीन ऑडिटोरियम साइट पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता का परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति वर्तमान में लगभग 30 प्रतिशत हो चुकी है। अधिकारियों ने संबंधित निर्माण एजेंसी को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट इंजीनियर गोविंद प्रजापति एवं उनकी टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।












