October 14, 2025 4:30 am

अब अप्रैल में मई जैसी गर्मी- लू का डर, कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम बदला, 12:00 बजे होगी छुट्टी

अभी 41 डिग्री के पार पहुंच गया है पारा, दो-तीन दिन में और बढ़ेगी गर्मी

सागर। गर्मी इस बार कहर बरपाने वाली है। अभी पारा 41 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अंदेशा जताया है कि दो-तीन दिन में गर्मी और बढ़ सकती है। लू चलने की आशंका है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए कलेक्टर संदीप जीआर ने कक्षा पहली से 12 वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक ही लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।

2-3 दिन में हीटवेव अलर्ट: सागर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना है। पश्चिमी मध्य प्रदेश, आंतरिक गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा में भी तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इसलिए सतर्क रहें।

यह रखें सावधानी
– ज्यादा से ज्यादा पानी पिए।
– तेज धूप में निकलने से बचे।
– गमछा,चश्मा और टोपी का उपयोग करें।
– कॉटन के कपड़े पहनें।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें