October 14, 2025 3:24 pm

जैन समाज में शांतिवार्ता: टाइगर- वाइगर, एंट-मेंट से लेकर डॉगी- पॉपी तक जो हुआ वह ठीक नहीं, अब कोई कुछ नहीं बोलेगा…

  • जैन समाज के दो गुटों में चल रहे सोशल मीडिया वार और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से आरोप- प्रत्यारोप के बाद विधायक शैलेंद्र जैन में कराई सुलह- आपस में सुलझा लेंगे

सागर। सागर के जैन समाज के दो गुटों में चल रहा विवाद अब समाप्ति की ओर है। पत्रकार वार्ता में छोड़े गए शब्द बाण, आरोप-प्रत्यारोप और फिर उसी दिन पत्रकार वार्ता को लेकर वायरल आपत्तिजनक वीडियो ने आग में घी का काम किया। मुनिश्री ने जवाबी प्रवचन दिए। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी चला वह एक सभ्य समाज जो कि अहिंसा और शांति पर विश्वास रखती है, उसके काफी विपरीत आचरण को दर्शाता है। इसी तरह की चिंता व्यक्त करते हुए शहर के संवेदनशील और सबको साथ लेकर चलने वाले विधायक शैलेंद्र जैन को मोर्चा संभालना पड़ा। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज में एकता और शांति के लिए पूर्व विधायक सुनील जैन दोनों पक्षों में सामंजस्य बिठाने के लिए सेतु बने।

शनिवार काे दाेनाें पक्ष के लाेगाें की बैठक बुलाई गई। जिसमें 30-40 लाेग शामिल हुए। बैठक में लंबी चर्चा के बाद फैसला हुआ कि अब काेई भी समाज का व्यक्ति साेशल मीडिया पर किसी तरह की अापत्तिजनक पाेस्ट नहीं डालेगा। जाे बात नहीं मानेगा वह समाज का दुश्मन माना जाएगा। समाज के दो गुटों में विवाद की शुरुआत कुछ साल पहले हुए पत्रकांड से हुई थी।  एेसे कुछ पत्र सामने अाए थे। जिनमें कथित तौर पर आचार्यश्री और मुनिराजों के बारे में अपशब्द लिखे गए थे। इसके बाद सागर के जैन समाज के लोगों पर ललितपुर में जानलेवा हमले की धाराओं में किस दर्ज हुआ तो विवाद और बढ़ गया। दूसरे गुट से जुड़े लोगों को भाग्योदय में सम्मानित किए जाने पर गुटबाजी बढ़ गई।

शहर विधायक शैलेन्द्र जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पत्रकांड में लिप्त लाेगाें पर कार्रवाई और अन्य सभी मुद्दाें पर समाज के बीच ही समाधान निकालने अाैर साैहाद्रपूर्ण वातावरण निर्मित करने पर जाेर दिया गया। शहर विधायक जैन ने कहा कि आपसी सामंजस्य और सामाजिक समरसता कायम रखने में ही समाज की भलाई है। इस दौरान पूर्व विधायक जैन ने कहा कि सभी नए एवं पुराने मुद्दे आपसी सामंजस्य से ही निपटाए जाएं। सागर की जो संदेशवाहक समाज है उसका सकारात्मक संदेश देश में पहुंचना चाहिए। सभी मुद्दे समाज के वरिष्ठजन की उपस्थिति में निपटाए जाएं। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से सभी के ऊपर समान रूप से सभी समूहों पर लागू होगा और उल्लंघन करने पर वह व्यक्ति पूरी समाज का दुश्मन माना जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक सुनील जैन,महेश बिलहरा, संतोष घड़ी, राजा भैया, सुरेंद्र मालथाैन, अनिल नैनधरा, सौरभ बूंद, राजेश रोड लाइंस, शालू विद्या आॅयल, सीए सुदीप, प्रदीप पड़ा, संतोष पटना, राजेश पटना, चक्रेश सिंघई, प्रमोद वारदाना, राजकुमार मिनी, आशीष पटना, प्रकाश चंद जैन, रितेश मड़ावरा, सोनू आईटीआई अादि माैजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें