October 14, 2025 9:05 am

दान में मिली 3 एकड़ जमीन पर 50 करोड़ की लागत से बनेगा इस्कॉन मंदिर, भूमिपूजन समारोह में वर्चुअल शामिल हुए मुख्यमंत्री

– मेनपानी में सफेद मार्बल व राजस्थान के लाल पत्थर से आकार लेगा भव्य मंदिर 
महक पटेल, सागर । इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस यानी इस्कॉन संस्था शहर से लगे मेनपानी गांव की पहाड़ी पर भगवान राधा-कृष्ण का भव्य मंदिर बनाएगी। बुधवार को भूमिपूजन हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल जुड़े। उन्होंने इसे मध्य प्रदेश और सागर के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। भूमि पूजन समारोह में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शामिल हुए। पहाड़ी पर 3 एकड़ क्षेत्र में 50 करोड़ की लागत से यह मंदिर बनाया जाएगा। सफेद मार्बल और राजस्थान के लाल पत्थरों से 20 हजार वर्गफीट में मुख्य मंदिर बनेगा एवं बाकी क्षेत्र में गौशाला और चिकित्सा जैसे सेवा के प्रकल्प बनाए जाएंगे। मंदिर निर्माण के लिए मेनपानी के भक्त विवेक यादव ने अपनी 3 एकड़ भूमि संस्था को दान में दी है।
जबलपुर के बाद प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर 
मेनपानी सागर में बन रहा इस्कॉन मंदिर मप्र का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर होगा। इस्कॉन सागर के अध्यक्ष कृष्णार्चनदास ने बताया कि जबलपुर में भी बड़ा मंदिर निर्माण चल रहा है। वह इससे कुछ विशाल हो सकता है। भोपाल में बना मंदिर 2 एकड़ क्षेत्र में है। इंदौर और उज्जैन के भी मंदिर हैं तो बड़े ही लेकिन क्षेत्रफल के लिहाज से यह दूसरा बड़ा मंदिर बनेगा। उन्होंने बताया कि मंदिर बनने से सागर के इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। धार्मिक पर्यटन बढ़ने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। परिवहन सहित व्यापारिक गतिविधियां इस क्षेत्र में बढ़ने से सागर के निवासियों को भी फायदा मिलेगा।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें